
नई दिल्ली. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि हमें नीरव मोदी की गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हमने हॉन्गकॉन्ग की सरकार से रिक्वेस्ट की है कि नीरव मोदी का सरेंडर करवाएं। बता दें कि 23 मार्च को सरकार ने नीरव मोदी की गिरफ्तारी की अपील हॉन्गकॉन्ग सरकार से की थी। इस पर चीन ने भी कहा था कि गिरफ्तारी पर फैसला हॉन्गकॉन्ग ले। बता दें कि जालसाजी उजागर होने के पहले ही नीरव मोदी, गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चौकसी देश छोड़कर भाग गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment