
कॉमनवेल्थ गेम्स के 11वें और आखिरी दिन भारत ने टेबल टेनिस में एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। रविवार को फाइनल मुकाबला साथियान गणशेखरन और मनिका बत्रा की भारतीय जोड़ी ने हमवतन अंचत शरत कमल और मौमा दास के बीच हुआ। साथियान-मनिका ने अंचत और मौमा की जोड़ी को सीधे सेटों में 3-0 (11-6, 11-2, 11-4) से हराया। मनिका का इस कॉमनवेल्थ गेम्स यह चौथा मेडल है। शनिवार को ही वुमेन्स सिंगल्स का गोल्ड जीतकर उन्होंने इतिहास रचा था। भारत के अब 62 मेडल हो गए हैं। मेडल टैली में वह तीसरे स्थान पर बना हुआ है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment