
मोदी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत’ योजना के तहत पहला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शनिवार को शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेडकर जयंती के मौके पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इसका उद्धाटन करेंगे। देश भर में साल 2022 तक एक लाख 50 हजार हेल्थ सब सेंटर को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बदला जाएगा। इस वित्तीय साल में 18 हजार 840 हेल्थ सब सेंटर को वेलनेस सेंटर में बदला जाना है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने अलग से 1200 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment