ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कलान तहसील इकाई का गठन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 8 April 2018

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कलान तहसील इकाई का गठन

मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महासचिव शैलेन्द्र पांडेय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों का हित साधने वाला एकमात्र संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ही है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा की लगन और मेहनत से ग्रामीण पत्रकार सीना तानकर पत्रकारिता कर रहे हैं। रविवार को कलान तहसील के मिथलेश कुमारी इंटर कालेज मे आयोजित पत्रकारों की बैठक मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई का गठन किया गया। जिसमे तहसील अध्यक्ष धर्मवीर सिंह चंदेल ने उपाध्यक्ष शिवशंकर दीक्षित,राजीव गुप्ता,प्रदीप सिंह,महासचिव प्रदीप रघुबंशी,सत्यवीर सिंह चैहान,अखिलेश प्रकाश गुप्ता,सचिव संजय वर्मा,रामगोपाल प्रजापति,दिनेशचंद्र मिश्र,कोषाध्यक्ष योगेश गुप्ता,संगठन मंत्री मुकेश सक्सेना,कौशल किशोर मिश्र,विनय वर्मा,मीडिया प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह परमार,सोशल मीडिया प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया तथा कार्यकारिणी सदस्य राजनारायन अग्रिहोत्री,रामवीर वर्मा,हरदेव वर्मा,रामकृष्ण गुप्ता दीपू,राधाकृष्ण गुप्ता तथा नीरजदेवी राजपूत सर्वसम्मति से चुने गये। जिला महासचिव शैलेन्द्र पांडेय ने नवनिर्वाचित तहसील इकाई का अनुमोदन कर सभी पत्रकारों को निष्पक्ष और ईमानदारी से पत्रकारिता कर पेशे की पवित्रता को बनाये रखने का सलाह दी। जिला उपाध्यक्ष मुकेश राज,जिला संगठन मंत्री रविनेश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad