
मल्लावॉ।हरदोई08अप्रैल नमामि गंगे के जिला संयोजक अशोक सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा गंगा को अविरल व स्वच्छ रखने पर मिला सम्मान।गंगा सेवक अशोक सिंह वर्ष 2014 में नमामि गंगे समिति हरदोई के संयोजक के रुप में अपने दायित्व को अपनी जिम्मेदारी के साथ गंगा नदी के राज घाट बेरिया घाट आंकिन घाट मेहंदी घाट जरौली आदि घाटों पर गंगा प्रहरी तटरक्षक गंगा मित्र नियुक्त कर कार्तिक पूर्णिमा माघ पूर्णिमा मकर सक्रांति आदि पर्व पर विशेष रुप से स्वच्छता अभियान गंगा चौपाल जन जागरण सम्मेलन किया व साथ ही वर्ष 2017 में लगभग पंद्रह सौ वृक्षों को रोपित करवाया व गंगा ग्रामों में शौचालय बनवाने का विशेष रुप से कार्य किया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गंगा सेवक अशोक सिंह को सम्मान दिए जाने पर क्षेत्र की जनता जनता में भारी उत्साह है वहीं बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष सिंह आशू ने भी गंगा सेवक अशोक सिंह को माला पहनाकर बहुत बधाइयां दी व एक दूसरे का मुंह मीठा कराया इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी इंद्रपाल वर्मा सुधीर मिश्रा बेचेलाल कुशवाहा अनिल गुप्ता नंद किशोर गुप्ता अखिलेश कटियार आदि लोगों ने बधाइयां दी l

No comments:
Post a Comment