
शाहाबाद।08अप्रैल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बख्शीपुर की एक महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर कर छेड़छाड़ आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए महिला चिकित्सालय हरदोई भेजा है।पीड़ित महिला द्धारा कोतवाली में दी गई तहरीर में गांव के ही युवक पर जबरन घर में घुसकर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक शनिवार की सुबह 7 बजे घर में अकेले पाकर आरोपी युवक भूरा सिंह पुत्र वेद प्रकाश उसके घर में घुस आया और जोर जबरदस्ती की तथा अश्लील हरकतें की। पीड़िता के शोर मचाने पर राम रतन वहां आ जाने से आरोप मौके से भाग गया। बदहवास महिला अपने पति के साथ कोतवाली आयी और आरोपी के विरूद्ध तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दर्ज कर मेडिकल परीक्षण हेतु महिला चिकित्सालय हरदोई भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

No comments:
Post a Comment