पाली-भतीजी की शादी चाचा के लिए बनी काल अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 8 April 2018

पाली-भतीजी की शादी चाचा के लिए बनी काल अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

हरदोई।08 अप्रैल पाली थाना क्षेत्र निवासी युवक अपनी भतीजी की शादी के कार्ड बांटकर अपने चचेरे भाई के साथ वापस घर लौट रहा था कि तभी हरदोई शाहाबाद मार्ग पर पीछे से आए अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर चालक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल है।कोतवाली पाली के परेली गांव निवासी अरविंद 21 पुत्र राजेश साथ में चचेरा भाई रामबरन 23 पुत्र माया प्रकाश भतीजी मंजू पुत्री प्रकाश की 26 अप्रैल को शादी होनी है जिसके चलते शादी के कार्ड बांटकर कर देर शाम वापस आते समय हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर शेरा मऊ दक्षिणी शाहाबाद गोहरा शाहाबाद के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए इसमें बाइक अरविंद चला रहा था तथा रामबरन पीछे बैठा हुआ था राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया इलाज के दौरान देर रात अरविंद की मौत हो गई तथा राजेश गंभीर रूप से घायल है इलाज चल रहा है मृतक के परिवार में दो पुत्र जीतू तथा रामजीत पत्नी निशा मौजूद है तथा मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था बड़ा भाई अरमान तथा छोटा सुरेंद्र ने घटना की जानकारी दी मृतक खेती का काम करता था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad