
आए दिन मार्ग पर गन्ना लेकर निकलते वाहन बन रहे दुर्घटना के कारण
पिहानी।हरदोई 08 अप्रैल।आज दोपहर बाद समय करीब 3 बजे पिहानी हरदोई मार्ग निकट हामिद अली इंटर कालेज गेट कोतवाली मोड़ पर गन्ने से भरी ट्राली की चपेट में आकर एक ठिलिया और वाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।इस घटनाक्रम को देखकर गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक तत्काल मौके से फरार हो गया।इस तरह आए दिन नगर पालिका सीमाअंतर्गत ओवरलोडिंग लेकर निकलते ट्राली ट्रैक्टर हादसात के कारण बन रहे हैं जिस पर प्रशासनिक अधिकारी थोड़ा सा ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कोशिश करें तो बड़े पैमाने पर पिहानी में आए दिन हो रहे हादसात के जोखिम से जनता जनार्दन को बचाया जा सकता है।फिलहाल ठिलिया चालक नगर का ही कोई गरीब व्यक्ति बताया जा रहा है और वाइक यूपी 34 यू 0357 है।हादसे की शिकार ठेलिया और वाइक सवार चालक तथा भीड़ के अन्य नागरिक बाल बाल बच गए हैं।

No comments:
Post a Comment