
यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में अगर विपक्ष एक साथ आता है तो भाजपा की जीत तो दूर, नरेंद्र मोदी खुद बनारस से चुनाव हार जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर विपक्षी पार्टी का अपना एजेंडा है, लेकिन भाजपा के खिलाफ सभी दल एक साथ आने को तैयार हो जाएंगे। राहुल यहां अपने 6वें चुनावी दौरे पर थे। बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को वोटिंग है और 15 मई को नतीजे आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment