बचे हुए चावल से ऐसे बनाएं क्रिस्पी डोसा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 14 April 2018

बचे हुए चावल से ऐसे बनाएं क्रिस्पी डोसा

अगर आपने चावल बनाया है और किन्हीं कारणों से वह बच गया है, तो उसे यूज करने के लिए ये तरीका अपना सकते हैं। रात में या दिन में बचे चावल को फेंकने से अच्छा है कि आप उनका टेस्टी और क्रिस्पी डोसा बना लें।

इस विधि से बनाए गए डोसे से आपका अच्छा नाश्ता हो जाएगा और बचे हुए चावल भी यूटिलाइज हो जाएंगे। इस विधि से बनाया गया डोसे का टेस्ट में कोई अंतर नहीं होगा और बच्चे इसे बहुत चाव से खाएंगे।

ऐसे बनाएं
बचे हुए चावल का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में पके हुए चावल, दही, चावल का आटा, गेंहू का आटा, नमक और पानी डालकर पीस लें
इस तरह डोसा के लिए बैटर तैयार हो जाएगा
बैटर को कटोरी में निकालकर इसमें बेकिंग सोडा और जीरा डालें

इसके बाद धीमी आंच में तवे पर चम्मच तेल डालकर फैलाएं
अब इस पर बैटर डालकर तवे पर फैलाएं
जब एक साइड से डोसा हो जाए तो किनारों पर तेल डालते हुए इसे पलट कर दूसरी तरफ सेंके
इस तरह तैयार हो जाएगा क्रिस्पी पेपर डोसा
आप इसमें आलू का मिक्सचर बनाकर मसाला डोसा भी तैयार कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad