केजरीवाल सिर्फ बहानेबाजी कर रहे घुड़सवारी आती नहीं है और दोष घोड़े को… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 8 April 2018

केजरीवाल सिर्फ बहानेबाजी कर रहे घुड़सवारी आती नहीं है और दोष घोड़े को…

दिल्ली। माकन ने कहा कि शीला जी कभी भी अपने अफसरों से झगड़ा नहीं करती थीं शीला जी रात 12:00 बजे चीफ सेक्रेटरी को अपने घर बुलाकर नहीं पिटवाती थीं माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बताएं आखिर कब उन्होंने करप्शन चार्ज में किसी अफसर को पकड़ा और कहा कि इसे हटाया जाए इनके तो खुद के मंत्री ही करप्शन में फंसे हैं। विधानसभा में जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग रखी थी कि उनकी सरकार को भी शीला सरकार की तरह शक्तियां दी जाएं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और दिल्ली सरकार में मंत्री रहे अजय माकन से अजय माकन ने बताया कि वे खुद शीला सरकार में मंत्री थे केजरीवाल जी के पास जितनी शक्ति है उतनी ही उन्हें भी थी माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ बहानेबाजी कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल को घुड़सवारी आती नहीं है और दोष घोड़े को दे रहे हैं।

माकन ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि शासन चलाना एक तजुर्बे का काम है अरविंद केजरीवाल शीला जी की तरह शक्ति तो मांग रहे हैं मगर उनकी तरह समझ कहां से लाएंगे? दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा था कि अफसर उनकी नहीं सुनते हैं क्योंकि केजरीवाल सरकार के पास तबादले का अधिकार नहीं है ऐसे में अजय माकन ने कहा कि तबादले का अधिकार हमारे भी पास नहीं था मगर हम LG से सामंजस्य बिठाकर बातचीत करते थे और तब LG हमारी सुनते थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad