बिहार: चलती ट्रेन में हुआ धमाका,एक व्यक्ति की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 14 April 2018

बिहार: चलती ट्रेन में हुआ धमाका,एक व्यक्ति की मौत

बिहार:तेज गति से आ रही रेल में एक भीषण धमाके से अचानक खलबली मच गई. घटना बिहार के लखीसराय जिले के किऊल स्टेशन के समीप की है जहा तेज रफ्तार से चल रही मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धमाका हुआ. इस धमाके में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. सूत्रों के अनुसार पता चला है कि किऊल-वंशीपुर स्टेशन के बीच पोल संख्या 418/28 के समीप काफी रफ्तार गति से आ रही अप गोरखपुर हटिया ट्रेन में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पटरी का लगभग 10 फीट लंबा टुकड़ा इंजन से सटे दूसरा सामान्य बोगी संख्या D में बोगी को फाड़ते हुए अंदर घुस गया.

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैन लगभग 3.35 बजे किऊल स्टेशन पर पहुंची, जहां घायलों का इलाज रेलवे अस्पताल मे करवाया जा रहा है. मृतक मंगल सेठ पिता मुन्नी लाल सेठ आजमगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है, वहीं घायलों में त्रिदेव सहनी हायाघाट समस्तीपुर एवं मुकेश कुमार सिमरी बख्तियारपुर सहरसा जिला का रहने वाला है

.घटना की सूचना मिलते ही किऊल जीआरपी एवं आरपीएफ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है. रेल एसपी आमिद जाबेद किऊल स्टेशन पहुंच चुके हैं और घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं. दानापुर के डीआरएम ने जांच के आदेश दिए हैं. अभी तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चला है.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad