आशियाने पर चले बुलडोजर ने ली महिला की जान, हार्ट अटैक से हुई मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 14 April 2018

आशियाने पर चले बुलडोजर ने ली महिला की जान, हार्ट अटैक से हुई मौत

आशियाने पर चले बुलडोजर ने ली महिला की जान, हार्ट अटैक से हुई मौत

आरा(डिम्पल राय)। भोजपुर में अतिक्रमण कर बनाये मकान को टूटता देख एक महिला को सदमा लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। मामला सन्देश प्रखंड के चिलहौस गांव का है। ग्रामीणों ने बताया की चिलहौस गांव निवासी महेंद्र साह की पचपन वर्षीय पत्नी पार्वती देवी की मृत्यु उनके मकान टूटने के कारण आई हार्ट अटैक से हुई है। विगत तेरह अप्रैल को प्रशासन द्वारा जब मकान तोड़ा जा रहा था उसी समय उन्हें हार्ट अटैक आया था। ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में अस्पताल पहुचाया गया जहाँ ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगो ने नासरीगंज-सकडी पथ को चिलहौस गांव के पास सडक जाम कर मुवावजे की मांग करने लगे। इस दौरान सड़क जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे लोग काफी परेशान रहे। इस संदर्भ में बताया जाता है कि प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान के दौरान मृत महिला का मकान अतिक्रमण के चपेट में आ गया था जिसे तोड़ने का काम शुरू हुआ। लेकिन महिला ने अपने मकान के लिए दो दिनों तक का समय की मांग की थी ताकि रहने के लिए कोई और व्यवस्था किया जा सके। लेकिन प्रशासन ने उसकी एक ना सुनी। और अंततः उसके आशियाँ पर बुल्डोजर चढा कर मकान को तोड़ डाला जिसे देख गृह स्वामी महिला ये सहन नही कर पाई जिससे उसे सदमा लग गया, थोड़ी देर में हार्ट अटैक हुआ और उसने दम तोड़ दिया। मृतिका के पुत्र मनोहर कुमार ने अंचलाधिकारी बच्चा प्रसाद पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा की जिन लोगों की पहुच थी उनको समय मिला और जिनके पास कोई सहारा नही था उनका मकान तोड़ा गया। वही ग्रामीणों ने सदमा से हुई महिला के मौत पर सरकार से परिजन को उचित मुवावजा, घर टूटने से हुई समान की क्षति और मुआवजे की राशि अविलम्ब भुगतान करें। इस घटना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी व भूअर्जन पदाधिकारी मौके पर पहुंच ग्रामीणों से वार्ता करने की कोशिश की लेकिन उन्हें भी बैरंग लौटना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर अड़े हुए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad