
नई दिल्ली. 13 हजार करोड़ के पीएनबी फ्रॉड केस में आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि वारंट के लिए सीबीआई ने रिक्वेस्ट की थी। इससे पहले भारत सरकार ने हांगकांग की सरकार से नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए अपील की थी। इस बात की जानकारी विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में जानकारी दी थी। बता दें कि जालसाजी उजागर होने के पहले ही नीरव मोदी, गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चौकसी देश छोड़कर भाग गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment