
बिलग्राम।हरदोई16 अप्रैल नगर में शासन के आदेश पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।जो चौराहा बस स्टैंड से पुलिस व नपाप प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही के साथ पूरे जोश से चला।नपाप प्रशासन की बागडोर ईओ मीनू सिंह ने सम्भाली जिनके नेतृत्व में वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना खाद्य व सफाई निरीक्षक सुनील कुमार शाक्य के पूरा पालिका स्टॉफ जबकि पुलिस टीम की जिम्मेदारी दल बल के साथ कोतवाल सतेंद्र सिंह ने मोर्चा संभाला।अतिक्रमण हटाने का अभियान चौराहा बस स्टैंड से शुरु किया गया।जहां पर सबसे पहले जूते चप्पल की दुकान से अतिक्रमण हटाने के साथ ही केनरा बैंक के पास एक आलम की दुकान हटाई गई।जिसमें रखा गया काफी समान टूटा।इसके बाद बीजीआर इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवाल के बाहर फ़ोटो स्टूडियो की दुकानदारों ने प्रशासन का विरोध किया।जिस पर कोतवाल सतेंद्र सिंह ने उन्हें कुछ घण्टों की मोहलत देकर अपनी दुकानें हटाने का आदेश दिया।इस दौरान लोगों ने पालिका प्रशासन द्वारा पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दुकानों को पालिका द्वारा बीजीआर कॉलेज की दीवार के बाहर पक्का बनवाया है।जो हर बार अतिक्रमण हटाने के अभियान में नहीं हटाई जातीं।जबकि नियमानुसार वह दुकानें भी अतिक्रमण की जद में आती हैं।इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थिति दुकानों के बाहर टीन शेड के एंगलो को जेसीबी मशीन द्वारा उखाड़ फेंका गया।जबकि फुटपाथ पर बैंक के बोर्ड को बख्शा गया।इसी बीच यह अभियान नपाप कार्यालय के आगे बढ़कर सदर बाजार में दाखिल हुआ।जहां पर नाले के ऊपर कुछ बरामदों को जेसीबी मशीन द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया।जबकि कुछ दुकानों के मालिकों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का भी अल्टीमेटम देकर छोड़ दिया गया।मालुम हो कि पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए सभी निर्धारित सीमा के बाहर दुकानों/मकानों की दीवार व खम्भों पर चिन्हांकन किया जा चुका है।फिलहाल अभियान के पहले दिन ही जनता के बीच कानाफूसी शुरू हो गई।अभियान में पुलिस प्रशासन की अगुवाई कर रहे कोतवाल सतेंद्र सिंह ने लोगों को दो टूक शब्दों में अतिक्रमण स्वयं हटाने का आदेश दिये हैं।अतिक्रमण हटाने के भेदभाव के आरोप लगने में पालिका प्रशासन की ईओ मीनू सिंह ने बातचीत में बताया कि आज अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरुआत हुई है।हर स्तर का अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जायेगा।रही बात बीजीआर कॉलेज स्थिति पालिका की दुकानों के अतिक्रमण की जद में तो जैसे ही आदेश जारी होंगे उन्हें भी नहीं बख्शा जायेगा।इस दौरान श्रीमती सिंह ने बताया कि बाजार में पक्की दुकानों के अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा।वहीं यदि शासन के आदेश बिल्डिंगों को तोड़ने का मिलता है तो फिर प्रशासन द्वारा उन्हें भी हटा दिया जायेगा।फिलहाल अगर बाजार के दुकानदारों द्वारा नाले को खुला छोड़ दिया जाय व ठेले दुकानदारों द्वारा स्थायी रूप से एक जगह न खड़े हों तो अतिक्रमण न हो।आगामी 20 तारीख तक नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी रखने की बात कही गई।

No comments:
Post a Comment