वृषभ राशि के लोगों में होती है यह ख़ास बातें | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 9 April 2018

वृषभ राशि के लोगों में होती है यह ख़ास बातें

Vrishabha Rashi In Hindi | Taurus Zodiac People Nature in Hindi | Facts About Vrishabha Rashi In Hindi | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे या वो है, वे वृषभ राशि के होते हैं। वृषभ राशि का चिन्ह बैल तथा स्वामी शुक्र ग्रह है। ज्योतिष के अनुसार यहां जानिए वृषभ राशि के लोगों की 10 खास बातें…

यह भी पढ़ेराशिनुसार जानिए किससे कैसा होगा प्रेम-प्रसंग

Taurus Zodiac People Nature in Hindi

वृषभ राशि वाले लोगों की ख़ास बातें | Taurus Zodiac People Nature in Hindi

1. इस राशि का चिन्ह बैल है। बैल स्वभाव से ही अधिक परिश्रमी और बहुत अधिक बलवान होता हैं, साधारणतः वह शांत रहता है, किन्तु क्रोध आने पर उग्र हो जाता है।

2. बैल के समान स्वभाव वृष राशि के लोगों में भी पाया जाता हैं। वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है।

3. आपके जीवन में पिता-पुत्र का कलह रहता हैं, व्यक्ति का मन सरकारी कार्यों की ओर रहता है। सरकारी ठेकेदारी का कार्य करवाने की योग्यता रहती है।

4. पिता के पास जमीनी काम होता है या जमीन से सम्बंधित काम से धन प्राप्त करते हैं। इस राशि के अधिकतर लोग तामसिक भोजन में रूचि दिखाते है।

5. गुरु का प्रभाव इन लोगों में ज्ञान के प्रति अहम भाव को पैदा करने वाला होता है, वह जब भी कोई बात करता है तो स्वाभिमान की बात करता है।

6. सरकारी क्षेत्रों की शिक्षा और उनके काम वृष राशि के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

7. किसी प्रकार से केतु का बल मिल जाता है तो ये लोग सरकारी अफसर बनने की योग्यता रखते है। मंगल के प्रभाव से व्यक्ति के अंदर क्रोध बढ़ता है।

8. कल-कारखानों, स्वास्थ्य कार्यों और जनता के झगडे सुलझाने का कार्य ये लोग करते हैं। इनकी माता के जीवन में परेशानी ज्यादा होती हैं।

9. आपके जीवन में व्यापारिक यात्राएं काफी होती हैं, अपने ही बनाए हुए उसूलों पर जीवन चलता है।

10. हमेशा दिमाग में कोई योजना बनती रहती है। कई बार अपने किए गए षडयंत्रों में खुद ही फंस भी जाते हैं। ये सौंदर्य प्रेमी और कला प्रिय होते हैं। कला के क्षेत्र में नाम कमाते हैं।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख : – 

The post वृषभ राशि के लोगों में होती है यह ख़ास बातें appeared first on Ajab Gjab | Hindi.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad