रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप का भाई गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 10 April 2018

रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप का भाई गिरफ्तार

उन्नाव। युवती से रेप के आरोप में फंसे उप्र के उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। यूपी पुलिस ने यह कार्रवाई डीजीपी के आदेश के बाद की है। बताया जाता है कि अतुल की गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच ने की है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कुलदीप की गिरफ्तारी की मांग की है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि पिछले साल भाजपा विधायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका रेप किया था। वह न्याय मांगने पुलिस, प्रशासन और शासन हर जगह गई, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। पीड़िता ने कहा कि अगर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह जान दे देगी। अतुल सिंह सेंगर की गिरफ्तारी पर विधायक कुलदीप पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कुलदीप सिंह अभी भी गिरफ्तार नहीं हुआ है। मुझे नहीं पता कि उसका भाई गिरफ्तार हुआ है या नहीं। मैं उनको मौत की सजा की मांग करती हूं। उन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। मुझे न्याय चाहिए। उन्होंने साजिश करके मेरे पिता पुलिस कस्टडी में हत्या करा दी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad