उन्नाव कांड से सामने आया सरकार का असली चेहरा : अखिलेश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 14 April 2018

उन्नाव कांड से सामने आया सरकार का असली चेहरा : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा आई है तब से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। वोट से सत्ता में आई भाजपा को वोट के जरिए सत्ता से हटाएंगे। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश ने प्रदेश की योगी सरकार को कानून-व्यवस्था और उन्नाव प्रकरण को लेकर घेरा और कहा कि योगी सरकार ये दावा करती है कि हज़ारो एनकाउंटर कर के हम कानून व्ययस्था को बनाए हुए है, लेकिन सरकार का असली चेहरा उन्नाव कांड के बाद सामने आया है।

उन्होंने में कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में अत्याचार बढ़ रहा है। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, तब से ये घटनाएं बढ़ी हैं और उसके पीछे सरकार और पार्टी के लोग हैं। पूरे प्रदेश का आकड़ा बहुत खराब है। हर जिले में डकैती, चोरी और रेप छेड़खानी की वारदातें हैं। उन्हांने कहा कि उन्नाव और कठुआ पर सरकार को सख्त कार्यवाही करनी चाहिये। जो भी संरक्षण दे रहा है उस पर कार्यवाही होनी चाहिए।

उन्नव प्रकरण पर अखिलेश ने डीजीपी और होम सेक्रेटरी को निशाने पर लेते हुए कहा डीजीपी और होम सेक्रेटरी किसी पार्टी का नहीं होता। लेकिन डीजीपी और होम सेक्रेटरी दोषी को बचा रहे थे, जनता को धोखा दे रहे हैं। गुनहगार को माननीय कह कर सम्बोधित करते हैं। इससे बड़ा और उदाहरण क्या चाहिए। उन्होंने कहा कि तमाम दबावों के बाद अब जाकर थोड़ी कार्यवाही हो पाई है। कहा कि सीबीआई पर उंगली उठाना हमारा अधिकार नहीं है पर यकीन है कि सीबीआई इस पर ज़रूर ठीक से काम करेगी।

राज्यपाल राम नाईक को निशाने पर लेते हुए अखिलेश ने कहा कि राज्यपाल पहले हमेशा भी हर छोटी-बड़ी घटना पर चिट्ठी लिखते थे। उन्होंने उन्नाव कांड की ओर इशारा करते हुए कहा कि उम्मीद है कि इस बार भी उन्होंने (राज्यपाल) सरकार को पत्र लिखा होगा। उन्होंने रेप पीड़िता को 50 लाख आर्थिक सहयता की मांग की।

उन्होंने कहा कि यह सरकार वोट से आई है और हम उन्हें वोट से ही हटाने का काम करेंगे। फूलपुर और गोरखपुर में हमने साबित किया है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को भी हराया जा सकता है। सपा इसी रणनीति पर काम कर रही है। ये सरकार वोट से बनी है और हम इन्हें वोट से ही हटाएंगे।

इससे पहले आज 127वीं आम्बेडकर जयंती पर पार्टी मुख्यालय में भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण किया और कहा कि डा. आम्बेडकर की 127वीं जयंती पर हम उनको नमन करते हैं। डा. आम्बेकर के योगदान व बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। समाजवादी लोग नही भूल सकते। संविधान का जो रास्ता है उसपर सामाजवादी चलेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad