सेट-टॉप बॉक्स में चिप लगाकर आपकी टीवी पर नजर रखना चाहती है सरकार, ट्राई को भेजा प्रस्ताव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

सेट-टॉप बॉक्स में चिप लगाकर आपकी टीवी पर नजर रखना चाहती है सरकार, ट्राई को भेजा प्रस्ताव

आप कौन-कौन सा चैनल कितनी देर तक देखते हैं, यह पता लगाने के लिए सरकार नए सेट-टॉप बॉक्स में चिप लगाने की तैयारी में है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) के समक्ष यह प्रस्ताव रखा है। स्मृति ईरानी के मंत्रालय के एक सीनियर अफसर ने बताया कि इसका मकसद हर चैनल के लिए विश्वसनीय व्यूअरशिप डेटा जुटाना है। वहीं, सरकार का यह कदम ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया ऑफ इंडिया (बार्क) का एकाधिकार खत्म करने के तौर पर भी देखा जा रहा है। बार्क भारत में हर हफ्ते टीवी व्यूअरशिप के आंकड़े देता है। मंत्रालय का मानना है कि दूरदर्शन की व्यूअरशिप कम करके बताई जाती है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad