तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दे योगी सरकार: माकपा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 4 May 2018

तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दे योगी सरकार: माकपा

लखनऊ। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उ.प्र. राज्य मंत्रि परिषद ने यूपी एवं राजस्थान में भयानक तूफान द्वारा हुई भारी जन धन की हानिपर गहरा दुख प्रकट किया है और मारे गये लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही सरकार की ओर से जारी मुआवजे को अपर्याप्त बताते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की राहत राशि देने की मांग की।
माकपा राज्य मंत्रि परिषद ने कहा है कि इस दुखद विपत्ति के समय में मुख्यमंत्री को प्रदेश में होना चाहिए किन्तु वे कर्नाटक में भाजपा के चुनाव प्रचार में लगे हैं उन्हें चाहिए कि फौरन तूफान की भयावह मार झेल रही जनता के बीच पहुंचे।
पार्टी के राज्य सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि प्रदेश के लगभग 22 जिले इस तूफान की मार से प्रभावित हैं। माकपा राज्य मंत्रि परिषद ने सरकार द्वारा घोषित मुआवजे एवं सहायता को अपर्याप्त बताया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को कम से कम 10 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए। मारे गये पशुओं के मालिकों को कम से कम एक लाख दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बडे़ पैमाने में फसलें बर्बाद हुई हैं। रिहायशी मकान ध्वस्त हुए हैं। इस नुकसान का फौरन आकलन कर समुचित सहायता दी जाय। तूफान से तबाह हुए लोगों को आवास की व्यवस्था तथा किसानों की सरकारी देनदारियों को भी माफ किया जाना चाहिए और सरकारी वसूली रोकी जानी चाहिए। पार्टी ने अपनी जिला इकाईयों का आह्वान किया है कि वे तूफान पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह जुट जायें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad