
आईपीएल के 11वें संस्करण में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के घरेलू मैदान राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर होगा। टूर्नामेंट का यह 36वां मुकाबला है। हैदराबाद की टीम 8 मैच में 6 जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है। उसके 12 अंक हैं। वहीं दिल्ली ने अब तक 9 मैच खेलें है, लेकिन उसे सिर्फ 3 में ही जीत हासिल हुई है। वह अंकतालिका में 7वें स्थान पर है। आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखनी हैं, तो उसे हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। इस सीजन में दोनों पहली बार एकदूसरे के खिलाफ मैदान में उतर रही हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment