
अफगानिस्तान के खोश्त प्रांत में रविवार को मस्जिद के अंदर ब्लास्ट में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा जख्मी बताए जा रहे हैं। इस बार आतंकियों ने चुनाव के मद्देनजर मस्जिद के अंदर बने वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर को निशाना बनाया। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता तालिब मंगल ने हमले की पुष्टि की, लेकिन हताहत लोगों के आंकड़े को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment