गोमतीनगर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 6 May 2018

गोमतीनगर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मर्डर की सूचना से आसपास के इलाके में दशहत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते पुलिस अधिकारी और स्थानीय थाने की पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ युवक को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। मर्डर के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने हत्या का अभियोग पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

बन्दर का शिकार करने के दौरान लगी गोली
जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से हरदोई के नबाव पुरवा में रहने वाला राजेश सोनी (45) गोमती नगर स्टेशन के पास आंटी ढाबा में काम करता था। रोज की तरह वह आज भी होटल पर काम कर रहा था। दोपहर में करीब 2:30 बजे वहां पर एक व्यक्ति बंदर का शिकार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बंदर को मारने के लिए चलाई गई गोली राजेश को जा लगी। असलहे की गोली राजेश की पसलियों में फंस गई इससे वह वहीं गिरकर तड़पने लगा। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने मौत की खबर जैसे ही मृतक के परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad