राहुल ने कहा कि आप लोग मेरे बयान पर हसेंगे लेकिन 2019 में बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 8 May 2018

राहुल ने कहा कि आप लोग मेरे बयान पर हसेंगे लेकिन 2019 में बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी…

नयी दिल्ली। जब राहुल गांधी से प्रधानमंत्री पद के लिए सवाल पूछा गया कि क्या वे प्रधानमंत्री बनेंगे तो उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो क्यों नहीं उन्होंने कहा कि अगर 2019 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो वह पीएम बन सकते हैं जनसभाओं के अलावा राहुल गांधी मंगलवार शाम को ही आर्कबिशप से मुलाकात करेंगे। कर्नाटक में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भी राज्य में प्रचार कर रहे हैं कर्नाटक में लोगों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया है कि आप लोग अभी मेरे बयान पर हसेंगे लेकिन 2019 में बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी उन्होंने कहा कि आज विपक्ष एक है यही कारण है कि बीजेपी के लिए 2019 में मुश्किल होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कोलार में रोड शो किया था इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया इस दौरान बंगलुरु देहात में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला उन्होंने कहा कि मोबाइल में तीन मोड होते हैं वर्क-स्पीकर-एयरप्लेन लेकिन मोदी जी सिर्फ स्पीकर और एयरप्लेन मोड में काम करते हैं पीएम मोदी कभी वर्क मोड में नहीं आते हैं।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर बैलगाड़ी पर सवार होकर राहुल गांधी ने कोलार में अपना विरोध जताया उनके साथ भारी संख्या में कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल थे बैलगाड़ी के अलावा साइकिल मार्च निकालकर भी राहुल गांधी ने महंगाई का विरोध किया राहुल का कहना है कि कर्नाटक के लोग महंगाई से त्रस्त हैं राहुल ने कहा कि 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और 10 दिन में सभी किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होना है राज्य में 15 मई को नतीजे घोषित होंगे हाल ही में आए कई ओपेनियन पोल में त्रिशंकु विधानसभा होने की आशंका दिखाई दी ओपेनियन पोल में देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस किंग मेकर की भूमिका में नज़र आ रही है इंडिया टुडे के पोल में कांग्रेस को 90 से 101 सीट और बीजेपी को 78 से 86 सीट मिलने की संभावना है वहीं जेडीएस को 34-43 सीट मिलने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad