काला बाज़ारी के लिये जा रहे करीब 24 बोरी चावल ग्रामीणों ने पकड़ा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 6 May 2018

काला बाज़ारी के लिये जा रहे करीब 24 बोरी चावल ग्रामीणों ने पकड़ा

लखनऊ। काकोरी दुबग्गा पर ग्रामीणों ने नगर पंचयात के दो सभा सदो के साथ मिल कर पीछा कर काला बाज़ारी के लिए डाला से जा रहे अनाज को पकड़ा ।ग्रमीणों ने डाला चालक व अनाज को पकड़ कर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। जबकि डाला चालक के अन्य दो साथी फरार हो गये। सभासद ने मामले की सूचना देते हुए कोटे दार रमेश पर कालाबाज़ारी का आरोप लागाते हुए तहरीर दुबग्गा चौकी पर दी।

क़स्बा के सभासद वकील अहमद उर्फ़ गुड्डू व सभासद प्रतिनिधि नईम के अनुसार किला मैदान वार्ड स्थित रमेश कोटेदार की दुकान है। शनिवार को करीब 8 बजे रमेश कोटेदार की दूकान से करीब 24 बोरी चावल एक डाला पर लाद कर काला बाज़ारी के लिए निकला। जिस डाला का पीछा कर दोनों सभासदों ने ग्रामीणो के साथ मिल कर दुबग्गा पर छंदोईया तिराहे के पास पकड़ा। ग्रामीणों ने डाला चालक वली नगर निवासी रोहित व डाला को पकड़ कर पुलिस को सूचित किया।जबकि डाला पर चालक के अन्य साथी फरार हो गए। मौके पर आयी पुलिस ने डाला चालक व डाला पर लदा 24 बोरी माल को अपने हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रमेश कोटदार के यहाँ से यह माल निकला था ।कोटेदार रमेश अक्सर इस तरह से माल की काला बाज़ारी करते है।।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad