
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने देशभर में 2.82 लाख रिटेल सर्विस सेंटर लगाने का लक्ष्य रखा है। सूत्रों के मुताबिक, यह काम अगले 3 साल में पूरा कर लिया जाएगा। इससे रेल यात्रियों को मिलने वाली ई-टिकटिंग की सेवा में बढ़ोत्तरी होगी। फिलहाल, आईआरसीटीसी में 38,500 सर्विस प्रोवाइडर ही रजिस्टर्ड हैं और रोजाना 200 से 300 नए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment