लखनऊ । लगातार बढ़त बना कर रखने वाले वाली आरएलडी की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करवा दी हैं। उन्होंने भाजपा की मृगांका सिंह को भारी मतो से हराया।

समाजवादी और आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने उपचुनाव जीत लिया हैं। उनका मुकाबला भाजपा की मृगांका सिंह से था. तबस्सुम हसन ने मृगांका सिंह को 55 हजार वोटो से हराया।
परिणाम आने से पहले ही मृगांका सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली थी।
यूपी की राजनीति के लिए ये उपचुनाव काफी अहम् हैं। मतगणना में आये परिणामों से भी साफ़ हो रहा हैं कि ये चुनाव भाजपा बनाम गठबंधन का हैं। जिसमे भाजपा पिछड़ती नज़र आ रही हैं।
कैराना में भाजपा के ख़िलाफ सपा ने आरएलडी के साथ गठबंधन किया। कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम बेगम को चुनाव मैदान में उतारा गया।

No comments:
Post a Comment