
खराब मौसम और बर्फबारी के चलते मंगलवार को उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थाई तौर पर रोकी गई। केदारनाथ और बद्रीनाथ में सैकड़ों श्रद्धालु फंसे हुए हैं। एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत की खबर है। केदारनाथ धाम में सोमवार रात से बर्फबारी हो रही है। यहां रास्ते में 2 से 3 इंच बर्फ जम चुकी है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत करीब 6 कांग्रेस नेता भी श्रद्धालुओं के साथ फंसे हुए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment