शाहजहांपुर। केंद्रीय कृषि एवम् किसान कल्याण राज्य मंत्री कृष्ण राज ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया इस अवसर पर उद्घाटन के साथ वृक्षारोपण भी किया साथ ही प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया उद्घाटन के समय सीढ़ियों पर लगे टाइल्स का निरीक्षण किया। इस अवसर केंद्रीय मंत्री ने बताया की रेलवे स्टेशन को आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए मै बहुत दिनों से प्रयासरत थीँ जिस कारण कई बार रेल मंत्री से मिलकर प्रस्ताव को दिया चूंकि शाहजहाँपुर शहीदों की नगरी के रूप में जाना जाता है। इस लिए रेलवे स्टेशन पर शहीदों की प्रतिमाओ को स्थापित करवाया साथ ही यात्रियों को बेहतर बैठने की सुबिधा हेतु आधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण भी कराया साथ ही केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा की बहुत जल्दी ही आप लोगों को कुछ अच्छा सुनने देखने को मिलेगा 4 साल पहले से आज स्टेशन की तस्वीर बदली हुई दिखाई दे रही है। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्यभान सिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता ,सर्वेश पाल, परिवहन प्रतिनिधि सुबोध मिश्रा, मीडिया प्रभारी राम बरन सिंह, पेट्रोलियम एवम् गैस प्रतिनिधि पंकेश मिश्रा, रेलवे विभाग के प्रतिनिधि अनिल सिंह ,सुरेन्द्र सक्सेना,सुधीर गुप्ता, नितिन गुप्ता, कुलदीप सक्सेना नीरज समेत स्थानीय व रेलवे अधिकारी एवम् संभ्रांत जन उपस्थित रहे।
—केंद्रीय कृषि मंत्री का प्रयास रंग लाया
शाहजहांपुर । अंततः केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्ण राज का प्रयास रंग लाया और तहसील पुवायां राष्ट्रिय गोकुल मिशन के अंतर्गत गोकुल ग्राम की स्थापना होने जा रही है जिसका उदघाट्न 8 मई को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्ण राज जी करेंगी इस आशय की सूचना देते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री के मीडिया प्रभारी ने बताया तहसील पुवायां के सिमरा वीरान स्थित गौ सदन को गोकुल ग्राम बनाने की मांग जनपद बासियों की लंबे समय से चली आ रही थी जिसकी सांसद बनने के बाद कई बार हमसे भी नागरिको ने मांग की इसी क्रम में मैंने उत्तर प्रदेश सरकार से मिलकर गोकुल ग्राम का प्रस्ताव दिया जिस के अनुसार सिमरा वीरान गांव को गोकुल ग्राम की मान्यता दी गयी और गोकुल ग्राम की स्थापना होने से जनपद वासियों की लम्बे अरसे से चली आ रही मांग भी पूरी हो गयी
Post Top Ad
Saturday, 5 May 2018
Home
tarunmitra
शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही बनेगा शहीद स्तम्भ,8 मई को होगा गोकुल ग्राम का उदघाट्न: कृष्णराज
शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही बनेगा शहीद स्तम्भ,8 मई को होगा गोकुल ग्राम का उदघाट्न: कृष्णराज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment