पूर्वा एक्सप्रेस को पलटने की साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से सैकड़ों जानें बची… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 7 May 2018

पूर्वा एक्सप्रेस को पलटने की साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से सैकड़ों जानें बची…

इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रेन खंभे से जा टकराई और ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ सीमेंट का खंभा फतेहपुर और कुरुस्ती कला स्टेशन के बीच रखा गया था। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक बड़ा रेल हादसा लोकोपायलट की सूझबूझ से टाल दिया गया पुलिस के मुताबिक, अज्ञात शख्स ने पटरी पर सीमेंट का खंभा रखकर ट्रेन को पलटने की साजिश रची थी लेकिन लोकोपायलट ने समय रहते खतरा भांप लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर सैकड़ों जानें बचा ली। अवैध आवागमन रोकने के लिए चल रहे फेंसिंग के लिए लगने वाले सीमेंट के खंभे को ट्रैक पर रखने के इस मामले में रेलवे की धारा 51 के तहत अज्ञात लोगों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि पू्र्वा एक्सप्रेस रविवार की रात इलाहाबाद से छूटने के बाद फतेहपुर और कुरुस्ती कला स्टेशन के बीच से गुजर रही थी तभी लोकोपायलट को पटरी पर सीमेंट का खंभा रखा नजर आया लोकोपायलट ने सूझबूझ से काम लेते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।

नेशनल सेंट्रल रेलवे (NCR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) के प्ररारंभिक जांच के बाद पता चला है कि इंजन से टकराने वाला पत्थर रेलवे ट्रैक के किनारे लगी कंक्रीट फेंसिंग पिलर का लगभग तीन फुट का टुकड़ा था, जो ट्रैक को बाधित कर रहा था।

नेशनल सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने इसके पीछे शरारती तत्वों की साजिश होने की आशंका जाहिर की और बताया कि फतेहपुर RPF पोस्ट में इस केस में रेलवे एक्ट धारा 153 के तहत केस दर्ज करवा दिया गया है साथ ही उन्होंने बताया कि सीमेंट के खंभे को जांच के लिए इलाहाबाद भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad