
नई दिल्ली। इस गिरावट की वजह कमजोर वैश्विक संकेत और ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग है इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और क्वाइन मेकर्स की ओर से तेज उठान के चलते चांदी 100 रुपए बढ़कर 40300 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। लगातार तीसरे दिन सोना की कीमत में गिरावट आई है। दिल्ली बुलियन मार्केट में सोना 20 रुपए की मामूली कमजोरी के साथ 31980 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।
यह रही गिरावट की वजह
ट्रेडर्स का कहना है कि डोमेस्टिक मार्केट में ज्वेलर्स और रिटेलर्स की ओर से घटी डिमांड के अलावा कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण डॉलर में मजबूती देखने को मिली है। जबकि इन्वेस्टर्स यूएस जॉब्स डेटा पर फोकस कर रहे हैं। इससे सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है।
ग्लोबली क्या रहा हाल
ग्लोबली बात करें तो सिंगापुर में सोना 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 1310 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर और चांदी 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 16.37 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। नेशनल कैपिटल में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी प्योरिटी सोना 20 रुपए की कमजोरी के साथ क्रमश: 31980 रुपए और 31830 रुपए के स्तर पर आ गया है। बता दें कि बीते दो दिनों में सोने की कीमतों में 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। गिन्नी की कीमती हालांकि, 24700 रुपए प्रति आठ ग्राम के स्तर पर स्थिर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment