कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर राहुल गांधी का मोदी पर हमला… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 5 May 2018

कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर राहुल गांधी का मोदी पर हमला…


नई दिल्ली। राज्य में बीजेपी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट येदियुरप्पा पर भी सवाल उठाए। इससे पहले 1 मई को मोदी ने राहुल गांधी को 15 मिनट भाषण देने और 5 बार विश्वेश्वरैया बोलने की चुनौती दी थी। इस नए हमले को राहुल का जवाब माना जा रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी नरेंद्र मोदी पर हमला करना नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को मोदी पर कर्नाटक चुनाव में रेड्डी ब्रदर्स को टिकट देने पर सवाल उठाया। उन्होंने बकायदा एक वीडियो जारी कर मोदी से करीब 4 सवाल पूछे।
मोदीजी आप बोलते बहुत हैं लेकिन करते नहीं है
राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा प्रिय मोदीजी आप बोलते बहुत हैं लेकिन समस्या ये है कि आपके काम आपके शब्दों से मेल नहीं खाते।
उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा कि इसे आप ‘कर्नाटक का मोस्ट वांटेड’ सीरियल की तरह चला सकते हैं।
1 मिनट 20 सेकंड के वीडियो में कर्नाटक में बीजेपी की तरफ से कथित तौर पर दागी नेताओं को टिकट देने पर सवाल उठाए।

क्या आप रेड्डी ब्रदर्स गैंग को 8 टिकट देने पर 5 मिनट बोलेंगे?
ऐसे शख्स (येदियुरप्पा) को मुख्यमंत्री बनाएंगे जिस पर 23 केस दर्ज है?
क्या आप टिकट दिए गए उन 11 नेताओं पर बोलेंगे जिन पर करप्शन के आरोप हैं वीडियो में इन सभी नेताओं के आरोप और केस के बारे में जानकारी दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad