शाहाबाद-निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर एबीवीपी शाहाबाद ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 14 May 2018

शाहाबाद-निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर एबीवीपी शाहाबाद ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन

 
शाहाबाद हरदोई -14मई शाहाबाद नगर में फैले शैक्षणिक भ्रष्टाचार एवम प्राइवेट स्कूलों की मनचाहे शुल्क के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी शाहाबाद इकाई तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।आज नगर में तहसील गेट पर अभाविप के कार्यकर्ताओं व छात्रों ने चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रान्तीय सदस्य आकाश मिश्रा ने बताया कि नगर में निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विगत 15 अप्रैल व 4 मई को ज्ञापन देने के बाद भी प्रशासन ने कोई भी कार्यवाही नही की।निजी स्कूलों में मनचाहे शुल्क एवम कॉपी क़िताबों की बिक्री पर रोक,स्कूल परिषर से 200 मीटर तक की रेंज में धूम्रपान सम्बन्धी दुकाने न होना व स्कूली बसों में छात्रों की संख्या निश्चित की जाये।अभाविप ने प्रमुख बिन्दुओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया था पर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही हुयी जिसके चलते अभाविप धरने पर बैठना विवश है।प्रशासन को धरने की भनक लगने पर तहसीलदार ने तुरन्त कड़ी कार्यवाही का आश्वाशन देने के बाद अभाविप ने प्रर्दशन पर खत्म करने की अपील की।प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो अभाविप कार्यकर्त्ता व छात्र मौजूद रहे।अभाविप कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर स्थानीय स्कूलों की व्यवस्थाओं पर नकेल न कसी गयी तो अभाविप प्रशासन व स्कूलों के खिलाफ आन्दोलन करने से पीछे नही हटेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad