
पीएनबी में 13 हजार करोड़ के फ्रॉड केस में सीबीआई ने सोमवार को मुंबई स्पेशल कोर्ट में पहली चार्जशीट दायर की। इसमें बैंक की पूर्व प्रमुख ऊषा अनंतसुब्रमण्यन और कुछ अन्य आला अधिकारियों के नाम शामिल हैं। ऊषा फिलहाल इलाहबाद बैंक की सीईओ और एमडी हैं। बता दें कि देश में बैंकिंग सेक्टर के सबसे बड़े फ्रॉड का खुलासा फरवरी की शुरुआत में हुआ था। जांच एजेंसियों ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी समेत अन्य को आरोपी बनाया था। केस दर्ज होने से पहले ही दोनों विदेश भाग गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment