अलीगढ़ में भड़काऊ नारेबाजी करने पर पुलिस हिरासत में हिंदूवादी नेता | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 6 May 2018

अलीगढ़ में भड़काऊ नारेबाजी करने पर पुलिस हिरासत में हिंदूवादी नेता


अलीगढ़। तालानगरी अलीगढ़ में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में लगने के मामले का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी विवाद के तहत एएमयू में लाठीचार्ज के विरोध में पांचवें दिन भी छात्र हड़ताल पर बैठे हैं जबकि हिंदूवादी नेता भी विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने विरोध कर रहे हिंदूवादी नेताओं को आज हिरासत में लिया है। अलीगढ़ में मुख्य बाजार में आरएएफ तैनात है।

अलीगढ़ में एएमयू के यूनियन हॉल में लगी जिन्ना की तस्वीर को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नहीं ले रहा है। एएमयू में जहां छात्र लाठी चार्ज के विरोध में आज पांचवे दिन भी हड़ताल पर हैं। वहीं हिंदू वादी संगठन भी जिन्ना की तस्वीर एएमयू से हटाने पर अड़े हुए हैं। हिंदू जागरण मंच की ओर से आज इस मुद्दे पर एसएमबी इंटर कॉलेज, रामघाट रोड से कलक्ट्रेट तक मार्च निकालने का एलान किया गया था। पुलिस ने मंच के कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट जाने से रोक दिया।

इसी समय हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेश वाष्र्णेय समेत कई हिंदूवादी बाइकों से शहर के संवदेनशील इलाकों में घूमे और भड़काऊ नारेबाजी की। यह लोग मुस्लिम बाहुल्य ऊपर कोर्ट क्षेत्र में भी गए। लोगों ने इसकी शिकायत शहर मुफ्ती खालिद हमीद से की।

इसके बाद पुलिस से शिकायत हुई। तब तक यह सभी लोग नारेबाजी करते हुए एसएमबी इंटर कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने यहां से योगेश के अलावा हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सोनू सविता व जिला उपाध्यक्ष विमल कुमार बंटू को हिरासत में लेकर गांधी पार्क थाने भेज दिया। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ। मामला बढ़ता देख आरएएफ को भी बुला लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad