
अमरोहा। कोलकाता में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद उनकी पत्नी हसीन जहां आज अचानक अमरोहा में शमी के गांव पहुंची हैं। हसीन जहां ने अमरोहा में डिडौली कोतवाली पहुंचने के बाद सुरक्षा मांगी है।
शमी की पत्नी हसीन जहां ने डिडौली कोतवाली पहुंचने के बाद पुलिस ने सुरक्षा की मांग की। इसके बाद थाने से पुलिस कर्मियों को लेकर वह अपने शौहर शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में अपनी ससुराल पहुंच गईं। इसके बाद ससुराल के घर मे ताला लटकता देख वह पड़ोसी के घर में बैठ गईं। अचानक अपने वकील के साथ हसीन जहां के पहुंचने से गांव में भी काफी खलबली मच गई है।वकील जाकिर हुसैन तथा अपनी बेटी आयरा के साथ अमरोहा पहुंची हसीन जहां ने कहा कि मोहम्मद शमी एक कम पढ़ा-लिखा आदमी है। उसका एक ही काम है, सभी को बेवकूफ बनाना। उससे मेरे साथ ही आप जैसे भोले लोगों को भी बेवकूफ बनाया है।
हसीन जहां ने बताया कि उन्होंने शमी के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज कराया है, उनकी विवेचना में लगी कोलकाता की पुलिस की टीम भी गांव पहुंच रही है। इसके बाद वह अपने सामने पुलिस को उत्पीडऩ व दुष्कर्म से सम्बंधित साक्ष्य उपलब्ध कराएंगी।

No comments:
Post a Comment