मल्लावॉ-बोर्ड बैठक में सभासदों ने रखीं अपनीं मांगें | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 14 May 2018

मल्लावॉ-बोर्ड बैठक में सभासदों ने रखीं अपनीं मांगें

  
मल्लावॉ हरदोई 14 मई नगर पालिका की बोर्ड बैठक में अध्यक्ष अंकित जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न की गई बैठक में अधिशासी अधिकारी मुकेश निगम में बताया कि पूर्ति मिश्रा जिला योजना समिति सदस्य निर्वाचन हुई थी पूर्ति मिश्रा को अध्यक्ष  व अधिसाशी अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया lबोर्ड की बैढक में सोडियम लाइट पेयजल टूटे क्लास सफाई व्यवस्था सहित अन्य चर्चाओं के साथ वित्तीय वर्ष का बजट बताया गया l बैठक में मो मुकेश निगम ने बताया कि सभासद पूर्ति मिश्रा ने जिला योजना समिति सदस्य निर्वाचित हुई थी पूर्ति मिश्रा को चेयरमैन बोर्ड बैठक में सम्मानित किया गया l अधिशासी अधिकारी ने पिछली कार्यवाही सभी को पढ़कर विधिवत रूप से सुनाई वह साथ ही वित्तीय वर्ष का बजट 17 करोड़ 9810000 है इसमें अचल संपत्ति जल मूल्य नकल फीस रजिस्ट्रेशन जुर्माना शौचालय अनुदान सड़क प्रकाश शौचालय निर्माण सहित अन्य चीजें शामिल है बोर्ड बैठक में सभासदों ने भी अपनी अपनी बातें प्रमुख रूप से रखीं सभासद इंतजार अंसारी ने अपने वार्ड में अभी तक हैंडपंप ना लगे ने के कारण काफी दुख व्यक्त किया लेकिन अध्यक्ष ने द
 आश्वासन  दिया कि जल्द आपकी समस्या को दूर किया जाएगा l सभासद गजेंद्र सिंह ने निंबी तालाब के सुंदरीकरण का मामला उठाया साथ ही सभासद पूर्ति ने पेयजल सप्लाई का मामला उठाया व पेयजल आपूर्ति बाधित होने से पहले कस्बे के अंदर लाउड्पीकर के माध्यम से अनाउंस कराने की बात कही l साथी सभासद मानसिंह ने आवारा सूअर पालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की बोर्ड की बैठक में पानी सप्लाई टैंकर का शुल्क पॉच सौ रूपए व शौचालय टैंक सफाई के लिए तीन हजार रूपए  निर्धारित किए गए वहीं सफाई व्यवस्था के लिए बोर्ड ने सफाई कर्मी गुड्डन को पुनः सफाई नायक बनाने का प्रस्ताव दिया गया ताकि सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके l व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने मीटिंग में पहुंचकर अध्यक्ष अंकित जायसवाल से दुकानों के आगे टीन सेट डालने की अनुमति मांगी इस मौके पर सभासद मन्नालाल गजेंद्र सिंह अमित त्रिपाठी अशोक राठौर परवेज अनिल कश्यप मंजू मायादेवी मानसिंह सगीर अहमद डॉ नन्हेलाल सहित समस्त सभासद मौजूद रहे l

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad