कछौना-गेहूं खरीद केंद्र पर प्रभारी व् दलाल मिलकर खून पी रहे अन्नदाता का   | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 14 May 2018

कछौना-गेहूं खरीद केंद्र पर प्रभारी व् दलाल मिलकर खून पी रहे अन्नदाता का  

कछौना हरदोई14 मई विकासखंड कछौना के अंतर्गत चार गेहूं केन्द्र खुलवाए गए हैं जिसमें शासन द्वारा किसानों की उनकी उपज का 1735 रुपये प्रति कुंतल की दर से गेहूं मूल्य देने का प्रावधान है परंतु केंद्र प्रभारियों व व्यापारियों के मजबूत गठजोड़ के चलते गेहूं बेचने पहुंचे किसानों की बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है फिर वही किसान मजबूरन आढ़तियों को औने-पौने दामों में  गेंहू बेचने को मजबूर हैं गेहूं खरीद केंद्रों पर दिन-रात इन आढ़तियों को देखा जा सकता है यह अपने भरोसेमंद किसानों का गेहूं धड़ल्ले से बिक्री कर रहे हैं स्थानीय जनप्रतिनिधि इस समस्या की तरफ मूकदर्शक बने हुए हैं और किसान बेबस नजर आ रहा है किसानों के क्रय  केन्द्र प्रभारी नदारद रहते हैं प्रत्येक केन्द्र पर किसानों की खरीद पर प्रति कुंतल पर चार किलो की  अवैध कटौती की जा रही है केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं अधिकांश केन्द्रों पर बारदाना, न होने की बात कहकर टरका दिया जाता है गेंहू को वर्षा से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था नदारद है किसानों का बिक्री पेमेंट महीनों के बाद भी उनके खातों में केन्द्र प्रभारियों की लापरवाही के कारण नहीं पहुँच रहा है इस पूरे मामले की शिकायत जय हिंद जय भारत मंच ने प्रमुख सचिव खादय रसद निवेदिता शुक्ला से की है जिस पर उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी को इन केंद्रों का निरीक्षण कराने का कड़ा निर्देश दिया है जिस पर सोमवार को उपजिलाधिकारी सतेंद्र सिंह ने कछौना के कई केन्द्रों का निरीक्षण किया जिसमें केन्द्रों पर बारदाना की कमी, बिचौलियों की मिलीभगत व किसानों को टोकन न दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है उपजिलाधिकारी ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित करने की बात कही इस पर कई केन्द्र प्रभारियों पर गाज गिरने की प्रबल संभावना है/

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad