छेड़खानी से तंग आकर लड़की बनी शेरनी, बीच बाजार कर दी मनचले कि पिटाई | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 4 May 2018

छेड़खानी से तंग आकर लड़की बनी शेरनी, बीच बाजार कर दी मनचले कि पिटाई

बिहार। सड़क पर जाते समय बहुत बार एेसा होता है कि कुछ मनचले लड़के लड़कियों को छेड़ते हैं। लेकिन जब लड़की कुछ हिम्मत दिखाए तो उन लड़कों की सारी अकल ठकाने आ जाती है। एेसा ही एक मामला बिहार के रोहतास जिले से सामने आया है। यहां छेड़खानी करने पर लड़की ने बीच बाजार एक शोहदे की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का लोगों ने वीडियो बना लिया और यह वायरल कर दिया। लोग लड़की हिम्‍मत की प्रशंसा कर रहे हैं।

जानकार के अनुसार, रोहतास जिले के कोचस में आये दिन फब्तियां कसने से परेशान लड़की ने एक दिन लड़के को सबक सिखाने की ठान ली। एक दिन लड़की जब कहीं जा रही थी, तो एक लड़के ने उसका पीछा करते हुए आपत्तिजनक कमेंट करना शुरू कर दिया। बस, लड़की ने उस लड़के की जमकर पिटाई कर दी।

लड़का बार-बार छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन लड़की ने उसकी एक न सुनी। मौेक पर लोग जुट गए और फिर दोनों को अलग करवाया। वहां मौजूद किसी व्‍यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। हालांकि, इस घटना के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। किसी ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करवायी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad