मथुरा के प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 7 May 2018

मथुरा के प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी…

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की कथित धमकी का पोस्टर लागने के बाद एहतियातन धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने रविवार को मालगोदाम रोड पर एक साधारण कागज पर लिखकर पोस्टर लगा दिया जिसमें मंदिरों को बम से उड़ाने की बात लिखी थी।

उन्होंने बताया कि इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद अगर कुछ भी सच्चाई पाई तो माहौल बिगाडऩे वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रथम ²ष्टया यह शरारती तत्वों की हरकत है।

उन्होंने बताया कि इस पोस्टर पर धमकी के बाद जीआरपी, आरपीएफ और हाईवे पुलिस को काफी परेशानी में डाल दिया। तीनों ने ही सघन स्टेशनों आदि पर चेकिंग भी।

गौरतलब है कि इसके पहले भी इसी तरह की धमकी फोन एवं पत्र के माध्यम से मिली है। जांच के बाद शराती तत्वों का हाथ होना पाया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad