गोंडा। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लाल बहादुर शास्त्री के गणित विभागाध्यक्ष श्री संजय पाण्डेय तथा शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गार्गीदीन वाजपेयी रहे । कार्यक्रम में रंगोली, वाद विवाद भाषण, पोस्टर, मॉडल, प्रश्नोत्तरी आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओ ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने बालिकाओ को ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न तरीके बताए। विद्यालय की प्रधानाचर्या ने मुख्य अतिथि का परिचय तथा आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दीपिका ने किया तथा इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की आचार्या पूनम, शकुंतला, प्रियंका, रीता, प्रिंयका, मनोज मौजूद रहे। यह जानकारी प्रचार प्रमुख रेनू मिश्रा ने दी।
Post Top Ad
Monday, 7 May 2018
ऊर्जा संरक्षण पर प्रतियोगिता में बच्चों ने दिया संदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment