
सलमान अपनी टीम के साथ जोधपुर के लिए रवाना हुए बेल मिलने के करीब एक महीने बाद सलमान जोधपुर कोर्ट में सोमवार को पेश होंगे और उनके वकील सजा पर रोक लगाने की मांग करेंगे सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में बिजी हैं हाल ही में कश्मीर से फिल्म के गाने की शूटिंग खत्म करने के बाद अभिनेता मुंबई लौटे रविवार दोपहर उन्हें एयरपोर्ट पर टी-शर्ट और डेनिम लुक में देखा गया। काला हिरण शिकार मामले में सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर जोधपुर कोर्ट के समक्ष पेश होंगे।
पिछले महीने जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सलमान खान को 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार से जुड़े मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा और 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी जिसके बाद उन्हें कोर्ट से सीधे जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था जोधपुर कोर्ट ने इस मामले में अन्य सभी आरोपियों सैफ अली खान तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठरी को बरी कर दिया था।
जोधपुर जेल में दो दिन बिताने के बाद सेशन कोर्ट ने 7 अप्रैल को सलमान खान को 50-50 हजार के दो मुचलकों की शर्त पर जमानत दी थी कोर्ट ने सलमान को दो शर्त के साथ जमानत दी थी जिसमें बिना कोर्ट को बताए देश से बाहर जाने और अगली सुनवाई में अनिवार्य तौर पर रहने को कहा था।

No comments:
Post a Comment