सोनम कपूर मेहंदी सेरेमनी में पहनेंगी ये लहंगा, देखिए तस्वीरें… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 6 May 2018

सोनम कपूर मेहंदी सेरेमनी में पहनेंगी ये लहंगा, देखिए तस्वीरें…

मुंबई। सोनम की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन 7 मई को होगा। सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर सोनम अपनी मेहंदी और शादी में कौन सी ड्रेस पहनेंगी। एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। आपको बता दें कि शनिवार को सोनम के घर एक शख्स लहंगा लेकर पहुंचा था। ये लहंगा ऑफ व्हाइट कलर का था और इसका दुपट्टा लाइट ग्रीन कलर का। हालांकि, ये कंफर्म नहीं है कि ये लहंगा सोनम ही पहनेंगी या फिर ये उनके फैमिली मेंबर में से कोई और पहनेगा। यहां होगी मेहंगी सेरेमनी…

सोनम-आनंद की शादी के फंक्शन तीन जगह होंगे।
शादी से एक दिन पहले यानी 7 मई को सोनम और आनंद की मेहंदी सेरेमनी होगी। सेरेमनी शाम 4 बजे से बीकेसी स्थित सनटेकम सिग्नेचर आइलैंड में होगी।
वेडिंग सेरेमनी 8 मई को सुबह 11 बजे दोपहर 12.30 बजे के बीच रॉकडेल, 256, बैंडस्टैंड बांद्रा में होगी।
सोनम की शादी का रिसेप्शन 8 मई को होटल लीला में होगा। इस रिसेप्शन में करीब 300 मेहमान शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad