सड़क दुर्घटना में हुई मौत, लोगों का दावा- सुरक्षाबलों की गोली लगी, भड़क गए… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 6 May 2018

सड़क दुर्घटना में हुई मौत, लोगों का दावा- सुरक्षाबलों की गोली लगी, भड़क गए…


आतंकियों में कश्मीर यूनिवर्सिटी का एक असिस्टेंट प्रोफेसर मोहम्मद रफी भट भी शामिल था। सुरक्षा बलों को जैनापोरा इलाके के बाडीगाम गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अफसर के मुताबिक सर्चिंग के दौरान आतंकियों को समर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन वे गोलीबारी करते रहे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने ट्वीट कर बताया शोपियां के बाडीगाम जैनापोरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई। आतंकियों के 5 शव बरामद हुए हैं। आर्मी, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शानदार काम किया। श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर सद्दाम पद्दार समेत 5 आतंकियों को मार गिराया।

एक पुलिस अफसर का कहना है कि मारे गए आतंकी किस गुट के थे इस बात की जांच की जा रही है।

शोपियां के एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा हमने आतंकियों से समर्पण करने की अपील की लेकिन वे गोलियां चलाते रहे। इसके बाद हमने भी जवाबी कार्रवाई की।

मारे गए आतंकियों में से एक मोहम्मद रफी भट कश्मीर यूनिवर्सिटी के समाजशास्त्र विभाग में संविदा पर असिस्टेंट प्रोफेसर था। वह शुक्रवार से गायब था। भट गांदेरबल जिले के रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि भट भी मारे गए आतंकियों में शामिल था।

कश्मीर के आईजी एसपी पाणि के मुताबिक जब हमें भट के आतंकियों के साथ होने का पता चला तो हमने गांदेरबल स्थित उसके परिवार से उसे समर्पण कराने को कहा। हमारी कई कोशिशों के बाद भी उसने समर्पण नहीं किया।

कश्मीर यूनिवर्सिटी के कुलपति ने भी डीजीपी वैद को चिट्ठी लिखकर कहा था कि भट जहां भी हो, उसे खोजें।

सुरक्षा बलों ने शनिवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया।
सीआरपीएफ के एक असिस्टेंट कमांडेंट लंबोचा सिंह सहित चार जवान घायल भी हुए। मुठभेड़ स्थल से थोड़ी दूर सफा कदल में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव फैल गया।
सुरक्षा बलों को इसका जिम्मेदार बताकर लोगों ने कई जगह पत्थरबाजी की। कई जगह आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। जिले में इंटरनेट सेवाएं भी बंद करनी पड़ीं।
मारे गए आतंकियों में से दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय था। पुलिस के अनुसार लश्कर से जुड़े ये आतंकी 7 मई से पहले हमले की फिराक में थे। क्योंकि शीतकालीन राजधानी जम्मू से दरबार शिफ्ट होने के बाद इसी दिन सरकार का कामकाज शुरू होना है।

सड़क दुर्घटना में हुई मौत लोगों का दावा- सुरक्षाबलों की गोली लगी भड़क गए
शनिवार को मुठभेड़ के दौरान ही तबेला चटबल से थोड़ी दूर सफा कदल में आदिल अहमद यादू नाम के शख्स की एक वाहन ने कुचल दिया।
स्थानीय लोगों ने पहले आरोप लगाया कि उसे सुरक्षा बलों की गोली लगी है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उसे गोली नहीं लगी। फिर यह दावा सामने आया कि सीआरपीएफ की गाड़ी ने उसे कुचल दिया।
उधर, कश्मीर के बांदीपोरा में शाहगुंड हाजिन के गुलशन मोहल्ला के गुलाम हसन डार (45) उर्फ हस्सा रस्सा और उसके 26 वर्षीय भतीजे बसीर अहमद के घर में आतंकी घुसे और परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे दोनों को गोली मार दी गई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad