ग्रामसभा की भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए – अल्पना | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 6 May 2018

ग्रामसभा की भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए – अल्पना

सीतापुर- जहां एक ओर सरकार अवैध कब्जेदारो पर शिकंजा कस रही है वही अपने को भाजपाई बताने वाले राम नरेश पाण्डेय अपनी पत्नी की समाधि बनाने के लिए सांसद , व विधायक को भी इस्तेमाल करने से नही चूक रहे है। ग्राम वासियो पर रौव जमाने व जिला प्रशासन पर अपना दवाव बनाने केलिए वह इस तरह की हरकत से कभी बाज नही आये समय -समय पर पार्टी बदलने वाले अपने निहित स्वार्थाे के लिए माननीयो की गणेश परिक्रमा में माहिर राम नरेश पाण्डेय ने एक बार फिर रंग बदलते हुए स्थानीय सांसद विधायक को अपनी गिरफत में ले लिया है।
जानकारी कें मुताविक भवानीपुर कालिका बख्श की प्रधान की कुछ समय पूर्व बिमारी से ग्रसित होकर उनकी मृत्यू हो गयी उनका दाह संस्कार जानबूझकर उस जमीन पर उनके पति द्वारा किया गया जिस पर पहले से ही विवाद है प्रशासन की ओर से जाॅच चल रही है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्थानीय पूर्व प्रधान अल्पना सिंह की ओर से प्रार्थना पत्र देकर यह भूमि जो गाटा सं0 249 व 251 जो अवैध कब्जा है उसे हटाने की मांग की जा चुकी है। जानकारी मिली है उक्त स्थान पर माननीयो को बुलाकर शिलान्यास करा कर स्थानीय जनता व जिला प्रशासन पर दवाव बनाकर उक्त भूमि पर काबिज रहना चाहते है। जब उक्त भूमि मिटटी निकालने के गडडेा की या फिर ग्राम समाज का खाता है कई सैकडा जमीन उक्त ग्राम सभा में भू माफियाओ के कब्जे में है। जिसको खाली कराने की मांग समय समय पर की जा चुकी है। आखिर किन कारणो से उक्त भुमि खाली न ही हो पा रही हैं यह तो प्रशासन जाने लेकिन क्षेत्र में चर्चाओ का बाजार गर्म है सत्ता की हनक के आगे कुछ भी हो पाना सम्भव नही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad