उठ रहे है राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल,हो रही लोकसभा से सदस्यता रद्द करने की मांग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 4 May 2018

उठ रहे है राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल,हो रही लोकसभा से सदस्यता रद्द करने की मांग

लखनऊ। चुनावी घमासान के बीच हाल ही में एकबार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सवाल उठे है। कहा जा रहा है फतेहगढ़ छावनी में तैनात एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठाए है। अधिकारी ने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ नोटिस जारी किया है। जारी किए गए इस नोटिस पर उन्होंने राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए कानूनी नोटिस का हवाला दिया है।जानकारी के मुताबिक नागरिकता पर सवाल उठाते हुए अधिकारी ने सक्षम न्यायालय में केस दर्ज किया है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ को चेतावनी भी दी है।

भेजे गए नोटिस के मुताबिक लोकसभा की वेबसाइट पर राहुल की जन्मतिथि 19 जून 1970 है। साथ ही कहा जा रहा है जन्म के वक्त सोनिया गांधी इटली में थी। इटली की नागरिक होने के कारण राहुल गांधी की नागरिकता भी इटली की होनी चाहिए। इसी के साथ राहुल पर आरोप लगाते हुए अधिकारी कहा है कि अगर वह अब इटली के नागरिक नहीं है तो नागरिकता परित्याग का प्रमाण दें।बता दें शिकायतकर्ता लेफ्टिनेंट मुकुल चौहान फतेहगढ़ छावनी स्थित सिखलाइट इनफैंट्री रेजीमेंटल सेंटर में तैनात है। साथ ही कहा गया है इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी 15 मई 2018 तक अपनी स्पष्टता दे नहीं तो उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad