शाही फैमिली की बहू बन रहीं प्रियंका चोपड़ा की ये फ्रेंड, शादी की तैयारियां जोरों पर… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 4 May 2018

शाही फैमिली की बहू बन रहीं प्रियंका चोपड़ा की ये फ्रेंड, शादी की तैयारियां जोरों पर…

प्रियंका इन दिनों अपने शो क्वांटिको के नए सीजन को प्रमोट कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने मेघन मार्केल के साथ अपनी लंबी दोस्ती की कुछ बातें शेयर कीं।
उन्होंने राचेल रे के शो में मेघन की जमकर तारीफ की और कहा मैं उसे तीन साल से जानती हूं मैं इस शादी को लेकर बहुत खुश हूं। ब्रिटेन के शाही परिवार में इन दिनों प्रिंस हैरी की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। गेस्ट लिस्ट को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इसमें शामिल होने की बात तय हैं। शाही फैमिली की होने वाली बहू मेघन मार्केल लंबे वक्त से प्रियंका चोपड़ा की फ्रेंड हैं। मेघन ने ही इस शादी के लिए प्रियंका को इनवाइट किया है जिसमें वो शामिल होंगी।

प्रियंका ने कहा कि मेघन उन फीमेल आइकन में शुमार है जो पूरी दुनिया में यंग गर्ल्स की आइडल हैं क्योंकि वो असल में दुनिया की परवाह करती हैं।
राचेल के शो में प्रियंका ने ये भी बताया कि वो अब भी फोन पर अपने फ्रेंड से उसी तरह कनेक्ट रहती हैं। वो अब भी हम सबको काफी टेक्स्ट मैसेजेस करती हैं।
प्रियंका क्वांटिको के प्रमोशन के लिए द जेनी मैककार्थी शो में भी गईं, जहां उन्होंने इस महीने होने वाली इस शाही शादी में शामिल होने की बात कंफर्म की।
प्रियंका ने कहा कि वो इस शादी को लेकर बहुत खुश हैं। उन्हें इस बात की भी खुशी है कि वो इस बिग डे का हिस्सा बनने जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad