ठेंगे पर कोर्ट का आदेश: बार-बालाओं के डांस पर जमकर उड़े नोट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 8 May 2018

ठेंगे पर कोर्ट का आदेश: बार-बालाओं के डांस पर जमकर उड़े नोट

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला में कोर्ट के नियमों को ताक पर रखकर एक शादी समारोह में आधी रात के बाद तक बिना परमिशन के कानफोडू डीजे बजाया गया। इतना ही नहीं यहां मंच पर बार बालाओं ने भी जमकर डांस किया। फिल्मी गानों पर ठुमके लगा रही बार बालाओं के ऊपर खूब नोटों की बारिश की गई। इस समारोह का वीडियो बन जाने के बाद अब महकमें में खलबली मची हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या मेरठ प्रशासन आयोजक पर कोई कार्रवाई कर पायेगा या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।

नशे में धुत लोगों ने खूब उड़ाए नोट
गौरतलब है कि ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने रात 10 बजे बाद डीजे साउण्ड बजने पर प्रतिबन्ध लगाने के पिछले दिनों निर्देश दिए थे। इसके बाबजूद जिला में सुबह से रात तक डीजे बजने का सिलसिला जारी है। कानफोडू डीजे की आवाज सबसे ज्यादा विद्यार्थियों को परेशान कर रही है। दरअसल मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी इलाके के बीएस पैलेस का है। यहां एक शादी समारोह के दौरान मेहमानों को लुभाने के लिए एक स्टेज शो का भी प्रोग्राम रखा गया था। जिसमें लेडी डांसरो को बुलाया गया था।

बॉलीवुड के गानों पर कई महिला डांसरों से डांस करवाया गया। लोगों ने शराब के नशे में इन डांसर पर जमकर नोट उड़ाएं। समारोह में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए रात 1 बजे तक दारू पार्टी चलती रही और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यहां प्रशासन भी नियमों की पालना नही करवा पाया। इसके चलते दिन-भर की भागदौड़ करके घर में लेटे लोग भी चैन की नींद नहीं ले पाए। डीजे के शोर से न केवल बुजुर्गों को परेशानी हुई, बल्कि बच्चों के लिए पढ़ाई करना भी मुश्किल हो गया। इस संबंध में एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad