अब घर बैठे मंगाएं डीजल, इस कंपनी ने शुरू की होम डिलिवरी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 8 May 2018

अब घर बैठे मंगाएं डीजल, इस कंपनी ने शुरू की होम डिलिवरी

मुंबई। अगर आपकी गाड़ी में डीजल खत्म हो गया है या फिर आप बिना पंप पर गए अपनी गाड़ी में डीजल डलवाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम में डीजल की होम डिलिवरी सेवा शुरू की है। फिलहाल ये सेवा सि‍र्फ मुंबई में शुरु की गई है। कंपनी योजना बाद में अन्य शहरों में भी शुरू करने की है।

HPCL एक मध्यम आकार के फ्यूल टैंकर की मदद से डीजल की होम डिलिवरी कर रही है। इसमें उसी तरह का डिस्पेंसर लगा है जैसा पेट्रोल पंप पर लगा होता है। जिससे तेल को सही तरीके से मापा जा सके। तेल कंपनी अभी यह सुविधा कुछ खास ग्राहकों को ही देगी, जो अधिक मात्रा में डीजल का इस्तेमाल करते हैं। मॉल, फैक्ट्री या अन्य कमर्शियल जगहों पर डीजल की सप्लाई की जाएगी जहां बड़े डीजल जेनरेटर या अन्य मशीनें लगी हैं। आम ग्राहकों को अभी घर पर डीजल मंगवाने की सुविधा नहीं मिलेगी।

कंपनी की इस सुवि‍धा से उन ग्राहकों को सबसे ज्‍यादा फायदा होगा, जो पेट्रोल पंप से बैरल में डीजल ले रहे थे। इस सुविधा से ग्राहकों के समय की बचत होगी। इसके अलावा अतिरिक्त लागत, ईंधन घाटे से बचने और अपने परिसर में डीजल के आराम से मि‍ल जाने से उन्‍हें काफी फायदा पहुंचेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad