सरोगेसी के जरिए श्रेयस तलपड़े और उनकी पत्नी बने एक बच्ची के माता-पिता! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 8 May 2018

सरोगेसी के जरिए श्रेयस तलपड़े और उनकी पत्नी बने एक बच्ची के माता-पिता!

दिनेश जाला(मुंबई)अभिनेता श्रेयस तलपड़े और उनकी पत्नी दीप्ति, दोनों को एक बच्ची के रूप में ईश्वर का आशीर्वाद मिला है.  इस दंपत्ति ने अपने परिवार को पूरा करने के लिए सरोगेसी प्रक्रिया अपनाने का फैसला किया. श्रेयस, जिनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है, का कहना है कि यह उनके जीवन का सबसे अच्छा निर्णय रहा है और वे दोनों बेहद खुश हैं यह सब कैसे हुआ, इस बारे में बात करते हुए श्रेयस कहते हैं, “बच्चे एकी डिलिवरी का समय इस महीने की 15 या 20 तारीख तय थी. हमने 7 तारीख को हांगकांग में छुट्टी की योजना बनाई थी. लेकिन डॉक्टर ने सुझाव दिया कि प्रसव का दिन 10 या 12 तारीख भी हो सकता है. इसलिए हमने 2 तारीख को जा कर 7 तारीख से पहले आने का फैसला किया. जब हम हांगकांग पहुंचे. तैयार हो कर लंच किया और क्रूज टर्मिनल जा रहे थे. हमने क्रूज पर जाने की योजना बनाई थी. जब हम रास्ते में थे तभी डॉक्टर से फोन आया कि सरोगेट को लेबर पेन होना शुरु हो गया है और हमें वापस आना होगा. हमने तुरंत उसी दिन फ्लाइट बुक की और वापस आ गए. जब हम्फ्लाइट में थे तभी बच्ची का जन्म हो गया था, इसलिए हम सीधे अस्पताल गए. हमारी बच्ची ने हमें अपने एनन्ही उंगलियों से लपेट लिया था. वह थोड़ी जिद्दी है और ऐसा लगता है कि वह हमसे बोल रही हो कि ‘तुम मेरे बिना कहां जा रहे हो! वापस आओ!(हंसते हुए).”चौदह वर्षों से विवाहित, श्रेयस और उनकी पत्नी को डॉक्टरों ने बच्चे के लिए सरोगेसी विकल्प अपनाने की सलाह दी थी. इस पर विचार करने के बाद उन्होंने इसे अपनाने का फैसला किया श्रेयस को 15 मई से शूटिंग शुरू करना था. लेकिन उनकी टीम ने सूचित किया था कि बढते तापमान के कारण अब शूटिंग जून में होगी और किसी अन्य जगह पर होगी. श्रेयस खुद को भाग्यशाली मान रहे है कि ये वक्त अब वो अपनी परीको दे पाएंगे. वे उसके साथ रह कर वो समय बीता सकेंगे, जिसे वो हमेशा करना चाहते थे. श्रेयस अगले महीने शूटिंग पर जाने से पहले अपनी बच्ची के लिए विभिन्न योजनाएं बना रहे है. वे उसके लिए शॉपिंग, एक अलग कमरा बनाने, बच्चों को घुमाने की गाड़ी लेने, खिलौने और कपड़े खरीदने के अलावा और भी कई काम करने जा रहे हैं.जब उनसे इस नन्ही परी का नाम क्या होगा, के बारे में पूछा गया तो श्रेयस कहते है, “हमने कुछ नामों की लिस्ट बनाई है, लेकिन अभी तक किसी नाम पर फैसला नहीं लिया है. मेरे दोस्त भी कुछ नामों का सुझाव दे रहे है, इससे हम थोडे कंफ्यूज हो रहे है. लेकिन हम अगले एक-दो दिन में अपने एपरी का नाम तय कर लेंगे.”

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad